पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसीपी स्केल लगाने के विरोध में उतरे वर्कशॉप कर्मचारी

एसीपी स्केल लगाने के विरोध में उतरे वर्कशॉप कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणारोडवेज के जींद डिपो के वर्कशॉप कर्मचारियों ने कार्यशाला के गेट पर एसीपी स्केल नहीं लगने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन के बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इसकी अध्यक्षता कर्मचारी नेता आजाद गिल और महीपाल बिघाना ने की। आजाद गिल ने कहा कि एक सप्ताह पहले जींद डिपो के महाप्रबंधक को नोटिस के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अवगत करवा दिया गया था, लेकिन उन्होंने मामले को निपटाना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को नहीं माना गया ताे आंदोलन और भी तेज हो जाएगा। इसमें महाप्रबंधक का घेराव करने या डिपो बंद करने का फैसला भी लिया जा सकता है।

महानिदेशकने दिए थे आदेश, फिर भी कार्रवाई नहीं

कर्मचारीनेताओं ने कहा कि परिवहन विभाग के महानिदेशक ने तीन महीने पहले पत्र जारी कर तकनीकी एसीपी स्केल दिए जाने के आदेश हरियाणा रोडवेज के सभी डिपो महाप्रबंधकों को जारी किए थे। महाप्रबंधक ने इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस अवसर पर बलवान सैनी, राजबीर शर्मा, ईश्वर तालू, राजेश, रामकुमार, दर्शन लाठर, बिजेंद्र दलाल, धर्मबीर पहलवान, बिजेंद्र ढोला, दीपचंद शर्मा, वजीर सिंह मौजूद रहे।

हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की मीटिंग शहर के बस अड्डे पर बुधवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से कर्मशाला के कर्मचारियों के धरने का समर्थन करने का फैसला किया गया और कहा गया कि सभी कर्मचारियों के एसीपी स्केल और अन्य सभी जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में डिपो का चक्का जाम हो सकता है। इसकी सारी जिम्मेदारी जींद डिपो के महाप्रबंधक और जींद प्रशासन की होगी। इस मौके पर तालमेल कमेटी के सभी पदाधिकारी राजेश, ईश्वर तालू, बिजेंद्र, दर्शन लाठर, राजेश शर्मा मौजूद रहे।

जींद डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने वर्कशॉप कर्मचारियों द्वारा शुरू किए धरने को लेकर कहा कि कुछ डिपो ने वर्कशाप कर्मचारियों को तकनीकी एसीपी स्केल दे दिया है और कुछ में नहीं। उन्होंने कर्मचारियों की एक कमेटी बनाई है, जो गुरुवार को चंडीगढ़ जाकर परिवहन विभाग के मुख्यालय से इस बारे में जरूरी दिशा-निर्देश लेगी और उन्हीं के अनुसार मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

जींद. रोडवेजकर्मचारी अपनी मांगों को लेकर वर्कशॉप के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए।