पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण में आरोही स्कूल अलेवा के रवीन्द्र प्रथम

भाषण में आरोही स्कूल अलेवा के रवीन्द्र प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींदअर्बन एस्टेट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के जिला स्तरीय खेलकूद मुकाबले करवाए गए। इसका उद्घाटन एडीसी गौरी पाराशर जोशी ने किया।

उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को अपना हुनर एवं योग्यता निखारने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने की आवश्यकता होती है। ऐसे बच्चों को स्वावलंबी बनाने के लिए उनमें विशेष प्रेरणा की आवश्यकता रहती है। इस मौके पर पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, वेस्ट से बेस्ट बनाने की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई।

जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां खंड स्तर पर करवाई गई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सरोहा ने अतिरिक्त उपायुक्त का स्वागत किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह भनवाला, डीपीसी बलवान सिंह गुुलिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष ढांडा, नरेश कुमार विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए नियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।

भाषण: आरोहीस्कूल अलेवा के रविन्द्र प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नीलम द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघाना की पूजा तीसरे स्थान पर रही।

सोलोसांग : राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालवन के कुलदीप पहले, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खरैंटी के राहुल दूसरे तथा राजकीय स्कूल रायचंद वाला की शीला तीसरे स्थान पर रहीं।

नृत्य: राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद के सौरभ प्रथम स्थान पर, राजकीय वरिष्ठ विद्यालय बधाना के अनुपम दूसरे स्थान पर तथा राजकीय वरिष्ठ विद्यालय पिल्लूखेड़ा की तमन्या तीसरे स्थान पर रही।

बेस्टऑफ वेस्ट : राजकीयमिडिल स्कूल बड़नपुर की माफी ज्योति को पहला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जयपुर के नवीन आशा संदीप को दूसरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लूखेड़ा की आंचल निशा को तीसरा स्थान मिला। ड्राइंग गतिविधियों में राजकीय उच्च विद्यालय बधाना के प्रदीप को पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालवन के कुलदीप को दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ की मोनिका को तीसरा स्थान मिला।

क्लेमॉडलिंग: राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद के रवि, साहिल सन्नी को पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा की बिंदू को दूस