पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस की चपेट में आने से महिला घायल

बस की चपेट में आने से महिला घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | बसस्टैंड के निकट सड़क पार कर रही महिला बस की चपेट में आने से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। गांव पिंडारा निवासी आजाद की प|ी ब्रह्मी देवी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह कार्यवश शहर में गई हुई थी। जब वह घर वापस लौटने के लिए बस स्टैंड के निकट सड़क को पार कर रही थी तो तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच में बस चालक की पहचान गांव रामराय निवासी प्रदीप उर्फ काला के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने ब्रह्मी की शिकायत पर प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।