पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोली मारने के आरोपी को भेजा जेल

गोली मारने के आरोपी को भेजा जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | रोहतकरोड बाइपास पर ट्रक यूनियन में ट्रांसपोर्टर राजेश को गोली मारने मामले में शहर थाना पुलिस ने आरोपी जयभगवान मित्तल को पूछताछ के बाद बुधवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। न्यू फूडग्रेन डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान जयभगवान मित्तल के ट्रकों पर पाकिस्तानी झंडे लगाने को लेकर सोमवार शाम को विवाद हो गया था। बाद में ट्रकों से झंडे उतार दिए गए। इस पर मित्तल राजेश के बीच मंगलवार सुबह कहासुनी हो गई। इस पर मित्तल ने पिस्तौल से ट्रांसपोर्टर राजेश खांडा खेड़ी पर गोली चला दी। गोली राजेश के जबड़े में लगी, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था।