- Hindi News
- बिना आधार कार्ड के नहीं बन रही पेंशन, परेशानी
बिना आधार कार्ड के नहीं बन रही पेंशन, परेशानी
अलेवा | बुजुर्गमहिला पुरुषों को बिना आधार कार्ड के बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन नहीं बन रही है। बुजुर्गों में जिला प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। कुचरानां निवासी बुजुर्ग महिला धनपति देवी, खांडा निवासी अंगूरी देवी, हसनपुर निवासी राजो देवी, सुनीता अलेवा समेत कई बुजुर्ग ने बताया कि उनके गांवों में आधार कार्ड बनाने के लिए टीम के आने पर भी कंप्यूटर में उनके फिंगर प्रिंट आने से आधार कार्ड नहीं बन सके है। बिना आधार कार्ड के पेंशन के पात्र होने के बाद भी बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए वे जींद कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। वे आए दिन सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते थक चुके हैं। बुजुर्गों ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए आधार कार्ड बनाने के अलावा बुढ़ापा पेंशन बनवाने की मांग की है।
आधार कार्ड अनिवार्य
^बुढ़ापापेंशन जारी करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आधार कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार द्वारा दी गई हिदायत के अनुसार शर्तें पूरी होने से बुढ़ापा पेंशन नहीं बन सकती। बिना आधार कार्ड के पेंशन बनाना उनके दायरे से बाहर का कार्य है। -संतोषरानी, जिलासमाज कल्याण अधिकारी जींद।
अलेवा. अलेवाबीडीपीओ कार्यालय में परेशान बुजुर्ग अपने फार्म दिखाते हुए।