- Hindi News
- जयंती देवी मंदिर में नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान
जयंती देवी मंदिर में नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान
जींद | शहरके जयंती देवी मंदिर में शुलभ शौचालय, मेन गेट तथा अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु डीसी अजीत बालाजी जोशी से मिले। श्रद्धालुओं ने डीसी को जयंती देवी मंदिर की समस्याओं से अवगत करवाया। इस पर डीसी ने शीघ्र ही इन समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है।
शहर के जयंती देवी मंदिर के पुजारी सुभाष चंद्र, नवीन शास्त्री, दिनेश सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि जींद नगर का ऐतिहासिक, प्राचीन और सिद्धपीठ पौराणिक नगर अधिष्ठात्री मंदिर जयंती देवी के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। उन्होंने बताया कि मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर कोई दरवाजा नहीं है। इससे आवारा पशु पार्क मंदिर में घुस आते हैं।
पार्क की देखभाल का जिम्मा नगर परिषद का है। पार्क में रात को लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। पार्क में अगर एक शुलभ शौचालय की व्यवस्था कर दी जाए तो शहर की जनता, पार्क में आने वाले तथा शहर में आने वाले ग्रामीण लोगों के लिए उत्तम व्यवस्था हो सकती है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर का अधिकारियों द्वारा सर्वे करवाया जाए और यहां व्यवस्था का उचित प्रबंध किया जाए ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत नहीं हों।