बीईओ से मिला अध्यापक संघ का शिष्टमंडल
जींद | हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ इकाई बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच से मिला और अध्यापकों की लंबित पड़ी मांगों को पूरा किया जाने की मांग रखी।
खंड शिक्षा कार्यालय पहुंचा हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का शिष्टमंडल का नेतृत्व खंड प्रधान राजेंद्र राठी ने किया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच ने संघ की सभी मांगों को सुनते हुए उन्हें मुख्य मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने अध्यापकों की काफी समय से लंबित पड़ी वरिष्ठता सूची, कंफर्मेशन, एसीपी, एलटीसी एवं एक से पांच कक्षाओं के लिए रिक्त पड़े मुख्य शिक्षक के पदों पर तुरंत पदोन्नति करने की मांग को रखा। राठी ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताया कि इस मामले में पहले भी कई बार शिक्षा अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच ने संघ की सभी मांगों को सुनते हुए उन्हें मुख्य मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही स्कूल मुखियाओं को कंफर्मेशन एवं वरिष्ठता सूची को तीन दिन के अंदर पूरा कर खंड शिक्षा कार्यालय में भिजवाने के आदेश दे दिए है। इस मौके पर राज्य कोषाध्यक्ष मेहताब सिंह मलिक, राज्य ऑडिटर बलजीत सिंह एवं जिला सहसचिव सतीश लाठर मौजूद रहे।