मकान का ताला तोड़कर चोरी
जींद | भिवानीरोड स्थित बुढ़ा बाबा बस्ती में मंगलवार रात को चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के सोने, चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिया।
सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी शिव कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित पंचकुला में रहता है और उसने उसका मकान संजय को किराए पर दिया है। उसने बताया कि 7 दिसंबर को किरायेदार संजय रिश्तेदारी में शादी में गया हुआ था। जब 8 दिसंबर को घर लौटा तो मकान पर लगे ताले टूटे हुए मिले और अंदर रखा सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा था।
उसने की सूचना मकान मालिक शिवकुमार तथा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही शिव कुमार मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि चोर उसके मकान से करीब सात तोले सोने के जेवरात, चांदी की पाजेब तथा अन्य जरूरी कागजात चोरी कर ले गए है। संजय के घर से झूमके, चेन ले गए। पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।