पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 दिन पहले लापता युवती का सुराग नहीं

2 दिन पहले लापता युवती का सुराग नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतकरोड स्थित सुभाष नगर से दो दिन पहले संदिग्ध हालातों में एक युवती घर से गायब हो गई। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुभाष नगर निवासी एक महिला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसकी 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने आरोप लगाया कि भटनागर काॅलोनी निवासी जगबीर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जगबीर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।