पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूणहत्या जागरूकता रथ जींद पहुंचा

भ्रूणहत्या जागरूकता रथ जींद पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | कन्याभ्रूणहत्या को रोकने के लिए जन साधारण में चेतना जागृत करने के उद‌्देश्य से तैयार किया गया जागरूकता रथ मंगलवार को शाम जींद के लघु सचिवालय में पहुंचा। विजय महाराज के नेतृत्व में इस जागरूकता रथ को जींद के उपायुक्त अजित बालाजी जोशी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उनके साथ एसीयूटी प्रदीप दहिया एवं नगराधीश मेजर गायत्री अहलावत भी मौजूद थी। डीसी जोशी ने कहा कि आज लिंगानुपात हम सब के लिए एक चुनौती का विषय बनता जा रहा है। महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलवाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में असंतुलित होते लिंगानुपात के कारण अनेक प्रकार के विकार भी पैदा हो गए है। उन्होंने समाज सेवी विजय महाराज के प्रयासों की सराहना की।

जींद. रथको हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त अजित बालाजी जोशी।