पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंडेला खाप ने की हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग

कंडेला खाप ने की हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | कंडेलाखाप पंचायत ने केंद्र प्रदेश सरकार से हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव करने की मांग को लेकर मंगलवार को डीसी अजित बालाजी जोशी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में खाप पंचायत ने मांग की कि हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव किया जाए। केंद्र सरकार जो अधिनियम लाने जा रही है, उसमें कई खामियां हैं। इस पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए, क्योंकि किसान के साथ आज खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। एसवाईएल के मुद्दे को सुलझाया जाए। मौके पर कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला, केके मिश्रा, दलेल खटकड़, साहब सिंह, सुरजीत चहल, ईश्वर सिंह, रणधीर सिंह, ओमप्रकाश, राजबीर, आजाद सिंह, रामनिवास, सेवा सिंह, वीरेंद्र बालमुकुंद शर्मा मौजूद रहे।

जींद. हिंदूमैरिज एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे खाप प्रतिनिधि।