पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर आईटीआई छात्रों ने किया प्रदर्शन

पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर आईटीआई छात्रों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगों का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

जींद | आईटीआईके विद्यार्थियों का खराब रिजल्ट घोषित करने के विरोध में पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को एसएफआई के आह्वान पर आईटीआई छात्रों ने कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान छात्रों ने हड़ताल कर रोष जताया।

एसएफआई के जिला उप प्रधान नीरज ने बताया कि एसएफआई ने खराब रिजल्ट के पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर मंगलवार को जींद आईटीआई में हड़ताल की घोषणा कर रखी थी। सुबह से ही आईटीआई के विद्यार्थी संस्थान के गेट पर जमा होने लगे और कक्षाओं का बहिष्कार कर हड़ताल में शामिल होते हुए आईटीआई गेट को ताला लगा दिया। विनोद ने गेट पर एकत्र विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले सत्र से राज्य भर में आईटीआई में सेमेस्टर सिस्टम थोप दिया था। इसके बाद अभी कुछ दिन पहले ही प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी इस रिजल्ट में फेल हैं।

सभी विद्यार्थी आईटीआई से चलकर पटियाला चौक होते हुए सफीदों गेट, रानी तालाब, बस स्टैंड होते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। डीसी कार्यालय में हड़ताली विद्यार्थियों को एसएफआई के जिला सचिव मानव, असीम ने संबोधित किया। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने हमारी मांगों का जल्द से जल्द निपटारा नहीं किया तो हम राज्य स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिला सचिव मानव के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम वीरेंद्र सहरावत ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कुलदीप, दीपक, रवि, विक्रम, सीमा, कविता, अमनी, मोनिका विद्यार्थी मौजूद रहे।