पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु छोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना

पशु छोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांडों को नहींरखना चाहते गोशाला संचालक

पांडुपिंडारा में घुमंतू सांडों बछड़ों के उत्पात से कई ग्रामीण चोटिल हो चुके हैं। इनके छोड़ने पर पाबंदी की मांग को लेकर मंगलवार को पिंडारा समेत आसपास के पांच गांवों के दर्जनों ग्रामीण एसडीएम दरबार पहुंचे।

ग्रामीणों की परेशानी पर गंभीरता बरतते हुए एसडीएम वीरेंद्र सहरावत ने 107/51 के तहत जिले की सभी गोशालाओं, बीडीपीओ, नगर परिषद, पालिकाओं के प्रधानों, सचिवों और लक्ष्य मिल्क प्लांट को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने नगर परिषद और बीडीपीओ को पशु छोड़ने वालों पर कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।

किसी की जान पर बन आए और शांति भंग हो, इसके लिए एसडीएम ने यह कदम मंगलवार को उस समय उठाया, जब उनके दरबार में सांडों के आतंक से परेशान होकर गांव पांडु पिंडारा, बराह, रधाना, असरफगढ़, निर्जन आदि गांवों की पंचायतें पहुंचीं। एसडीएम ने जांच के लिए तहसीलदार जींद को मौके पर जाने के निर्देश भी दिए।

बनेहैं जान के दुश्मन

लघुसचिवालयमें पहुंचे गंगासिंह, करतार सिंह, जगत सिंह, रघुबीर सिंह, जय कुवार, पूर्व सरपंच जोरासिंह, जागेराम पंच, राजेंद्र ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि लक्ष्य मिल्क प्लांट द्वारा गांव में लड़ाकू किस्म के सांड छोड़े गए हैं। ये सांड फसलों को जहां बर्बाद कर रहे हैं, वहीं लोगों की जान के दुश्मन भी बने हुए हैं। अब तक आधा दर्जन के करीब लोग इन सांडों की चपेट में चुके हैं। जिन खेतों में ये सांड घुस जाते हैं, वहां की फसलों को बर्बाद करके ही निकलते हैं। गांव में जो पालतू पशु हैं, उनको नुकसान पहुंचाने का काम भी ये सांड कर रहे हैं। लक्ष्य प्लांट वाले गाय तो रखते हैं, लेकिन वे बछड़े छोड़ देते हैं। ये जर्सी नस्ल होने के कारण लड़ाकू स्वभाव के हैं, जो गलियों में आने-जाने वाले लोगों को मारने के लिए दौड़ते हैं। पिछले दिनों पिंडारा गांव के जियालाल को सांडों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके अलावा सोमवार को गांव के पूर्व सरपंच जोरासिंह ने दूर से भागकर टक्कर मारने रहे सांड को देखकर पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। इसके अलावा कई महिलाओं को चोटें आई हैं वे तो गांव से बाहर निकलने से डरने लगी हैं।

तहसीलदार को भेजा पांडु िपंडारा गोशाला

एसडीएमने पांडु पिंडारा में पकड़े गए सांडों की व्यवस्था को लेकर तहसी