- Hindi News
- मृतकों की पेंशन हड़पने के मामले में सरपंच निलंबित
मृतकों की पेंशन हड़पने के मामले में सरपंच निलंबित
उचाना | गांवमोहनगढ़ छापड़ा के सरपंच बिरखाराम को मुख्य सचिव पंचायती विभाग द्वारा लिए गए स्टे को खारिज करते हुए डीसी जींद के आदेशानुसार निलंबित कर दिया गया है। बिरखाराम के खिलाफ थाना पुलिस में मोहनगढ़ छापड़ा के टेकराम, बीरबल, सुरेंद्र राममेहर की शिकायत पर मृत लोगों की पेंशन हड़पने पर विभिन्न धाराओं के तहत 2 फरवरी को थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया था।
डीसी जींद ने 28 अगस्त 2014 को सरपंच बिरखाराम को निलंबित कर दिया था। उसने इस पर पंचायत विभाग चंडीगढ़ से स्टे ले लिया था। शिकायतकर्ताओं द्वारा फैसले में देरी के कारण हाईकोर्ट में अपनी अर्जी लगाई। हाईकोर्ट ने पंचायत विभाग के वित्तायुक्त को दो महीने के अंदर अपना फैसला सुनाने के आदेश दिए थे।