- Hindi News
- छात्रवृत्ति लेने को आधार कार्ड जरूरी : बिश्नोई
छात्रवृत्ति लेने को आधार कार्ड जरूरी : बिश्नोई
जींद | पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि सीधे विद्यार्थियों के खाते में पहुंच सके इसके लिए विद्यार्थियों के बैंक खाता नंबरों को आधार कार्ड के साथ लिंक करवाना जरूरी है। जिला कल्याण अधिकारी जगत सिंह बिश्रोई ने बताया कि इस संबंध में सभी शिक्षण संस्थाओं के मुखियाओं से अपील की है कि वे अपने शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के बैंक खातों को छात्र के आधार कार्ड के साथ लिंक करवाना सुनिश्चित करें। ताकि विद्यार्थियों के खातों में राशि सीधी डाली जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक खाते एवं आधार कार्ड के लिंक के बगैर छात्रवृत्ति की राशि खातों में नहीं जाएगी। जिले की सभी शिक्षण संस्थाएं पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के आवेदन पत्र 31 दिसंबर तक जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में पूर्ण रूप से भरकर भिजवाना सुनिश्चित करें।