- Hindi News
- ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा अर्जुन स्टेडियम में 12 13 को
ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा अर्जुन स्टेडियम में 12 13 को
जींद | जिलास्तरीयराजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अर्जुन स्टेडियम में 12 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। 12 दिसंबर को लड़कियों की तथा 13 दिसंबर को लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इनमें 16 वर्ष आयु तक के खिलाड़ी भाग लें सकेंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जुगमिंद्र श्योकंद ने मंगलवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 10 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।