मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक आज
हरियाणामिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को डीपीईओ कार्यालय में दोपहर को होगी। बैठक को एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बलराज देशवाल संबोधित करेंगे।
प्रेस प्रवक्ता मनीपाल राजेश खटकड़ ने मंगलवार को बताया कि बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ को पंजाब के समान वेतनमान देने, कार्यालयों में रिक्त पड़े पदों को भरने आदि मांगों पर विचार-विमर्श होगा।