कंडेला में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरते हुए गिरा 12वीं का छात्र, मौत
उचाना |भगवानपुरा गांवमें सोमवार देर शाम बस स्टॉप पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से उतरते समय सड़क पर गिरने के कारण छात्र प्रवीण की मौत हो गई। मृतक के पिता कृष्ण की शिकायत पर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
कृष्ण ने बताया कि प्रवीण 12वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार को किसी कार्य से उचाना गया हुआ था। गांव आने के लिए वह ट्रैक्टर-ट्राली में सवार हो गया। शाम को गांव में पहुंची ट्रैक्टर-ट्राली से उतरने लगा तो वह सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जींद | कंडेलागांव के खेत में मंगलवार सुबह एक युवक का शव शीशम के पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ पाया गया। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर उसे सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह किसान बलजीत सिंह जब खेत में पहुंचा तो एक शव शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। युवक ने पैंट-शर्ट पहने हुए है।