- Hindi News
- प्रदर्शनी में अशोक सदन का मॉडल रहा प्रथम
प्रदर्शनी में अशोक सदन का मॉडल रहा प्रथम
जींद | लॉर्डशिवा मॉडल स्कूल में मंगलवार को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में अशोक सदन का मॉडल प्रथम रहा, जबकि टैगोर सदन का मॉडल द्वितीय रहा। प्रिंसिपल किरण कौशिक ने कहा कि आज विज्ञान का जमाना है। प्रतिस्पर्धा के इस युग में हमारा देश आगे विज्ञान के बूते पर ही निकल सकता है। जब स्कूली स्तर से बच्चों के मनों में विज्ञान के प्रति रुचि होगी तो वो आगे बढ़कर देश की तरक्की, उन्नति में अपना योगदान देंगे। देश की तरक्की में सबसे अधिक योगदान विज्ञान का है। आज स्कूलों में सुंदर-सुंदर मॉडल बना रहे विद्यार्थी कल देश के वैज्ञानिक बन सकते हैं। इस तरह की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।