नप ने की खानापूरी, नहीं हटा अतिक्रमण
सैनीमोहल्ले की मेन गली में एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण बनाए गए चबूतरे को नगर पालिका ने पिछले महीने पुलिस की सहायता लेकर उखाड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा स्वयं ही चबूतरे को हटाने का दो-तीन दिन का समय मांग लिए जाने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को बीच में ही छोड़ दिया गया था।
इस दौरान तो संबंधित व्यक्ति ने किए गए अतिक्रमण को हटाया और ही नगरपरिषद ने। इसको लेकर सैनी मोहल्ले के लोगों में रोष है। उनका कहना है कि वे मामले को लेकर फिर से डीसी से मिलेंगे।
सैनी मोहल्ला वासी संदीप, अमित, संजय, विजय, राज कुमार का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारी किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। इसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। मकान मालिक की हठधर्मिता से नाली उसके मकान के आगे से नहीं निकाली जा रही, जिस कारण हर रोज दुर्घटना हो रही है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की टीम जब अतिक्रमण हटवाने पहुंचती थी तो इस कार्रवाई को उसके द्वारा बीच में ही छोड़ दिया गया।
अतिक्रमण से लोगों को हो रही परेशानी
जींद. सैनीमोहल्ले में बनाया गया चबूतरा।