पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों के बनेंगे पहचान पत्र

कर्मचारियों के बनेंगे पहचान पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के अब पहचान पत्र बनेंगे। इतना ही नहीं सभी की जेब पर नेम प्लेट भी लगी हुई मिलेगी। प्रशासन द्वारा यह कदम कार्यालयों में आने वाले लोगों को कर्मचारी के पहचानने में किसी तरह की कोई परेशानी हो इसको देखते हुए उठाया गया है।

मंगलवार को डीसी अजित बालाजी जोशी ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे यह कार्य जल्द पूरा कर लें। उन्होंने विभागाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने कार्यालयों के अधीनस्थ आने वाले परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित कर लें ताकि पूरे सचिवालय की साफ-सफाई हो सके। उन्होंने दीवारों पर किसी भी प्रकार का कागज, पोस्टर चिपकाने के बारे में भी निर्देश दिए हैं।

साथ ही कहा है कि अगर किसी कार्यालय की किसी भी दीवार पर कोई पोस्टर या कागज चिपका हुआ है तो उसे तुरंत हटवा दें। सभी विभागाध्यक्ष को आमजन की सुविधा के मद्देनजर अपने-अपने कार्यालयों के सामने दीवार पर एक-एक प्लेट लगाई जाए ताकि यह पता चल सके की यह कमरा किस अधिकारी एवं किस विभाग का है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन शौचालयों की कम से कम दो बार सफाई करना सुनिश्चित करें।