- Hindi News
- सोलर होम लाइटों पर चार हजार रुपए का मिलेगा अनुदान: डीसी
सोलर होम लाइटों पर चार हजार रुपए का मिलेगा अनुदान: डीसी
अक्षयऊर्जा विभाग द्वारा जिले में 300 सोलर होम लाइट स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोलर होम लाइटें सभी वर्गों के लाभार्थी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक सोलर होम लाइट पर सरकार द्वारा 4 हजार रुपए का अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।
मुख्य परियोजना अधिकारी एवं एडीसी गौरी पाराशर जोशी ने मंगलवार को बताया कि जींद जिले को अक्षय ऊर्जा विभाग द्वारा 300 सोलर लाइट वितरित करने का लक्ष्य दिया गया है। इस सोलर लाइट की कुल कीमत 9500 रुपए है। सोलर लाइट पर राज्य सरकार द्वारा 4 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। इस प्रकार से यह सोलर लाइट लाभार्थी को मात्र 5500 रुपए में उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सोलर होम लाइट में दो सीएफएल लाइट, एक बैटरी चलित पंखा, 40 एएच की बैटरी 37 वॉट की सोलर प्लेट हैं। यह सोलर लाइटें प्राप्त करने के लिए लाभार्थी आवेदन फार्म डीआरडीए स्थित परियोजना अधिकारी कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। सोलर लाइट उपलब्ध करवाने के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी।