जिला अधिकारियों की मासिक बैठक कल
जींद | जिलाअधिकारियों की मासिक बैठक 11 दिसंबर को लघु सचिवालय के सभागार में दोपहर बाद होगी। इसकी अध्यक्षता डीसी अजित बालाजी जोशी करेंगे। मंगलवार को नगराधीश मेजर गायत्री अहलावत ने बताया कि बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, उपकृषि निदेशक, जिला सांख्यिकीय अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, हिन्दू कन्या महाविद्यालय, चौ. छोटूराम महाविद्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहकर अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट रखेंगे और विभागीय योजनाओं को भी रखेंगें। इस दौरान डीसी सभी योजनाओं एवं प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे। इसके बाद कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की बैठक भी होगी।