- Hindi News
- हिंदी भाषा के साथ अंग्रेजी का ज्ञान भी जरूरी : रणजीत
हिंदी भाषा के साथ अंग्रेजी का ज्ञान भी जरूरी : रणजीत
जींद | चौ.रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के वीसी डाॅ. रणजीत सिंह ने मंगलवार को नव दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल की उपयोगिता विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर हमें अच्छे कंपनियों में उच्च पद पर स्थापित होना है तो हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का व्यापक ज्ञान होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि हिंदी अंग्रेजी भाषा के साथ हमें संस्कृत भाषा को भी पूर्ण महत्व देना चाहिए, क्योंकि संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा होने के साथ-साथ सभी भाषाओं की जननी भी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश भी भारत की संस्कृति अपना रहे हैं तो हम क्यों नहीं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम उसी देश के नागरिक हैं जिसकी संस्कृति इतनी प्राचीन एवं महान है।