पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांडु पिंडारा तीर्थ पर घाटों की सफाई की

पांडु-पिंडारा तीर्थ पर घाटों की सफाई की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

अिभयान

पांडु-पिंडारा तीर्थ पर शनिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त समूह सहयोग ग्रुप द्वारा करीब 3 घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सोसायटी फोर एडवांसमेंट आॅफ विलेज एंड अर्बन इंवायरनमेंट, टीम अन्ना, संकल्प एक परिवर्तन, शुगर मिल्स एसो. आदि सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। इस दौरान तीर्थ स्थल पर जाने वाले मार्गों, आसपास के गंदे नालों, तीर्थ के कई घाटों की सफाई भी की गई।

सुबह7 बजे ही चले गए

सेवसंस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा ने बताया कि अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सहयोग समूह के कार्यकर्ता सुबह करीब पौने 7 बजे डीसी आवास के बाहर एकत्र हुए और फिर यहां से पांडु-पिंडारा के लिए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह का सफाई अिभयान आगे भी चलता रहेगा।

जींद. पांडु-पिंडारातीर्थ स्थल पर सफाई में जुटे विभिन्न संस्थाओं के सदस्य।

खबरें और भी हैं...