पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी: देवेंद्र सहारण

जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी: देवेंद्र सहारण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जाटसीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय घासो के प्राचार्य देवेंद्र सहारण पंहुचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस अधिकारी सौरभ भारद्वाज ने की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत में स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में किसी भी प्राप्ति के लिए लक्ष्य का निर्धारण करना आवश्यक है। इस प्रकार के शिविर में भाईचारा बनाने एवं सामाजिकरण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। जागरूकता के साथ-साथ प्रतियोगिता एवं सहयोग की भावना को बल देते हैं। इस मौके पर रामफल खटकड़, राजकपूर, सुनील कुमार, विकास मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...