अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका एसएफआई का पुतला
जींद. एसएफआईका पुतला फूंकते कार्यकर्ता।
जींद | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सब्जी मंडी गेट पर एसएफआई का पुतला फूंका। इससे पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ता सब्जी मंडी के सामने इक्ट्ठा हुए। इस अवसर पर कॉलेज प्रधान हरीश रामकली ने कहा कि एसएफआई एक राष्ट्र विरोधी संगठन है। जो पूरे भारत को टुकड़ों में बांटने की कोशिश कर रहा है। एबीवीपी ने जेएनयू में हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए गए नारो की भी निंदा की। इससे देश की एकता अखंडता को ठेस पंहुची है। सचिव सोनू डाहौला ने कहा कि संसद पर हमला करने वाले हफजल गुरु को शहीदी का दर्जा देने वाले राष्ट्र विरोधी संगठनों को किसी भी हालात में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन देश द्रोहियों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर उपप्रधान सतनाम उचाना, ग्रामीण मंत्री मंजीत इगराह, गौरव पिंडारा, मंदीप, अशोक, डाहौला, राजेश, रोमी, जसविंद्र मौजूद रहे।