विद्यार्थियों को दांतों को स्वच्छ रखने के दिए टिप्स
जींद. दांतोंकी जानकारी देते हुए मुख्य वक्ता डाॅ. योगेश।
जींद | राजकीयस्नातकोत्तर कॉलेज में शनिवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से दांतों की बीमारी के इलाज दंत चिकित्सा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप प्राचार्य एसएस मोर ने की। मुख्य वक्ता के रूप में दंत चिकित्सक डाॅ. योगेश शर्मा ने दांतों की विभिन्न समस्या जैसे कीड़ा लगना, पायरिया, दांतों का पीला होना, टेढे-मेढे दांत होना, मसूडों की समस्या और उनके इलाज के बारे में विस्तार से बताया। रूट कनाल ट्रीटमेंट, इंप्लांट जैसी कई आधुनिक तरीकों का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होंने ब्रश करने के सही तरीके बताए और ब्रश को हर तीसरे माह बदलना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ. रचना शर्मा ने कहा कि दांतों की देखभाल दांतों को स्वच्छ रखती हैं। मंच संचालन प्रो. कीर्ति ने किया। इस मौके पर प्रो. कुसुम, डाॅ. सविता राणा, नीरू, प्रो. सुनीता दुग्गल मौजूद रहे।