पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानोंे ने खराब फसलों का मुआवजा मांगा

किसानोंे ने खराब फसलों का मुआवजा मांगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | किसानसभा के राज्य कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि कल करनाल में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सफेद मक्खी से खराब फसलों का मुआवजा शीघ्र जारी करेगी। लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार ने अभी तक जिलों से फसल के नुकसान की फाइनल गिरदावरी रिर्पोट भी नहीं मंगवाई है। हिसार कमिश्नरी के पांचों जिलों की 30 लाख से भी ज्यादा एकड़ कपास, ग्वार बाजरा आदि की फसलें सफेद मक्खी की बीमारी, सूखे सेम के इलाकों में जलभराव से खराब हो गई थी।

राज्य सरकार की तरफ से करवाई गई विशेष गिरदावरी रिपोर्ट के बारे में अब तक स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। जबकि कृषि मंत्री ने अपने बयान में कहा है कि गिरदावरी रिपोर्ट सरकार के पास पहुंच गई है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...