पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारी बोले ठेका प्रथा लागू हुई तो करेंगे विस का घेराव

कर्मचारी बोले- ठेका प्रथा लागू हुई तो करेंगे विस का घेराव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वकर्मचारी संघ का 14वां त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन शनिवार को नेहरू पार्क जींद में हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल दलाल ने की। संचालन जिला सचिव सतीश पटवारी ने किया। इसमें जिले के सभी खंड संबंधित संगठनों के कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय पदाधिकारी मा. बलबीर सिंह ने बताया कि आज जनसेवा के महकमों में स्थाई भर्तियों की बजाए ठेका प्रथा लागू करके सरकारें अपनी जिम्मेवारी से बच रही हैं। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि यदि विभागों में निजीकरण, आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा बंद करने, चुनाव पूर्व किए गए वादों पर तुरंत अमल करते हुए छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करके पंजाब के समान वेतन देने, सातवें वेतन आयोग को समय पर लागू करने, दो वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम समान वेतन की नीति लागू करने आदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी बजट सत्र के प्रथम दिन लाखों कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। सम्मेलन में एक प्रस्ताव पास करके गत 10 फरवरी से तमिलनाडु के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए 17 फरवरी को अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर जिले के सैकड़ों कर्मचारी धरना देंगे।

प्रतिनिधि सम्मेलन के अंत में सर्व कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी राजबीर बेरवाल सुनीता कालीरमण की देखरेख में आगामी तीन वर्षों के लिए जिला कमेटी का चुनाव करवाया गया। इसमें विद्युत विभाग के रामफल दलाल को दोबारा प्रधान पद पर चुना गया। रोडवेज के प्रदीप शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, जन स्वास्थ्य विभाग के राजेंद्र सैनी को सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग की संतोष यादव को उप प्रधान, सिंचाई विभाग के सतीश शर्मा को कैशियर, मार्केटिंग बोर्ड के ईश्वर ठाकुर को संगठन सचिव, शिक्षा विभाग के सजीव सिंगला को सहसचिव, स्वास्थ्य विभाग के राममेहर वर्मा को प्रेस सचिव, रेडियोग्राफर आजाद खटकड़ को ऑडिटर, हरियाणा शहरी विकास विभाग के जगदीश शर्मा नगर परिषद के राजपाल को जिला कमेटी के सदस्य के तौर पर सर्वसम्मति से चुना गया।

जींद | हरियाणास्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन की बैठक शनिवार को यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजेश शर्मा ने की। संचालन सहसचिव महाबीर प्रसाद ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों की मनमानी कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ और कर्मचारियों के लंबित पड़ी मांगों को पूरी करवाना था। प्रधान ने बताया कि अगस्त 2015 में कार्यकारी अभियंता को कुछ कर्मचारियों की शिकायत आई थी। इसकी जांच उपमंडल अधिकारी को सौंपी थी।

जिस पर यूनियन ने मांग की थी कि जो भी कर्मचारी दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकारी अभियंता ने कोई कार्रवाई नहीं की। जो कार्यकारी अभियंता है। उससे भी इस बारे में बातचीत की गई है, लेकिन उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उस समय मेरी ड्यूटी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जुलाना कार्यालय से एक सहायक लाइनमैन को एक झूठे केस में फंसाया गया था, लेकिन पुलिस जांच में वह निर्दाेष पाया गया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद करे और उनकी मांगों को जल्द पूरी करे। इस मौके पर सुरेश, जगदीश, राजा, वेदप्रकाश, कृष्ण, वीरेंद्र, हरिओम, राजपाल, रोहताश, सुरेंद्र मौजूद रहे।

जींद. नेहरूपार्क में आयोजित त्रिवार्षिक सम्मेलन में उपस्थित सर्व कर्मचारी संघ पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...