महिला से छेड़खानी करने पर एक के खिलाफ मामला दर्ज
जींद | शर्मानगर में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शर्मा नगर निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस मोहल्ले का ही बलजीत घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। जब उसने बचाव में शोर मचाया तो आरोपी उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बलजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।