- Hindi News
- विद्यार्थियों ने मनाया एनएसएस डे, बुराइयों को मिटाने की ली शपथ
विद्यार्थियों ने मनाया एनएसएस-डे, बुराइयों को मिटाने की ली शपथ
जिलेभर में मनाया गया एनएसएस डे। हिंदू कन्या महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा यह कार्यक्रम मनाया गया।
इसके अंतर्गत इंचार्ज नीलम ने छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने छात्राओं को अनुशासन में रहने कुरीतियों से लड़ने का आह्वान किया। प्राचार्या डॉ. अलका गुप्ता ने छात्राओं से पूरी लगन निष्ठा से काम करने की प्रेरणा दी।
प्रदर्शनीसे दिखाई गतिविधियां: इधर,राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरसी जैन ने किया। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वजीर खटकड़ ने बताया कि एनएसएस गतिविधियों में पूरे वर्ष छात्राएं भाग लेती हैं। कॉलेज में एनएसएस गतिविधियों से संबंधित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्राचार्य डॉ. आरसी जैन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वजीर सिंह सभी का आभार जताया।
दूसरोंके बारे में सोंचे : पूनम
सनातनधर्म महाविद्यालय नरवाना में प्राचार्य डॉ. पूनम शर्मा की अध्यक्षता में एनएसएस की दोनों यूनिट की द्वारा एनएसएस दिवस मनाया गया। प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस के अंतर्गत सिखाया जाता है कि हम स्वयं से ऊपर उठकर दूसरों के बारे में सोचें। एनएसएस प्रभारी डॉ. अनीता छाबड़ा मधु शर्मा, संस्था के प्रधान लाला गौरी शंकर, उप प्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिंगला ने समाज सेवा से जुड़े रहने का संदेश भेजा।
जींद | न्यूप्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला के प्रांगण में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एनएसएस प्रभारी रवींद्र कुमार ने की। इस अवसर पर विद्यालय के एनएसएस के छात्रों ने विद्यालय परिसर तथा आसपास की सड़कों के दोनों तरफ के गड्ढों आदि को भरकर रास्ता सुगम बनाया। वहीं बच्चों ने पूरी निष्ठा उत्साह से विद्यालय प्रांगण की सफाई की। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल अजीत कुमार ने बताया कि सामूहिक कार्य करने अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में विद्यालय के एनएसएस के छात्र हमेशा से तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में सेवा भावना का विकास होता है।
सफीदों | कस्बेके राजकीय पीजी कॉलेज