- Hindi News
- ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बाहर निकाल पीएचसी पर जड़ा ताला
ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बाहर निकाल पीएचसी पर जड़ा ताला
एएनएम का तबादला नहीं होने के कारण नाराज थे स्थानीय लोग
भास्करन्यूज | अलेवा
स्वास्थ्यविभाग से एएनएम की शिकायत किए हुए दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका तबादला होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को केंद्र पर ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद उप स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इसकी सूचना मिलने के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे बीडीपीओ नरेंद्र मलहोत्रा, नायब तहसीलदार लखबीर सिंह ने सीएमओ से बातकर एएनएम का डेपुटेशन पर तबादला कराने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण माने।
अलेवा की पंचायत द्वारा बीते दो सप्ताह पूर्व स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम जयवंती की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। इसमें कहा गया था कि एएनएम आएदिन केंद्र से नदारद रहती हैं और जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर देती हैं। गांव के लोगों ने पंचायत के साथ मिलकर उप स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करते हुए एएनएम के तबादले की गुहार लगाई थी।
^ग्रामीणों की शिकायत पर अमल करते हुए सिविल सर्जन द्वारा एएनएम का तबादला यहां से जींद सामान्य अस्पताल कर दिया गया है। कालवा सीएचसी के एसएमओ अरुण के साथ डेपुटेशन पर तबादले के आर्डर की कॉपी एएनएम को सौंप दी गई है।’ डॉ.सुलेख, डिप्टी सीएमओ, सामान्य अस्पताल जींद
अलेवा. एएनएमके रवैए से आहत उप स्वास्थ्य केंद्र को ताला लगाते ग्रामीण।
उप स्वास्थ्य केंद्र हंगामा कर रहे ग्रामीण एएनएम के तबादले की मांग कर रहे थे। लेकिन तीन घंटे बाद भी किसी उच्च अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने अलेवा पीएचसी पर ताला जड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर सिविल सर्जन ने डीसी के माध्यम से बीडीपीओ नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। दोनों अधिकारियों ने सिविल सर्जन द्वारा एएनएम का यहां से जींद तबादला होने की बात कहकर ताला खुलवाया।