- Hindi News
- राजा की गौहर की पैमाइश को लेकर एसडीएम का दौरा
राजा की गौहर की पैमाइश को लेकर एसडीएम का दौरा
कस्बेमें राजा की गौहर की पैमाइश करने को लेकर एसडीएम वीरेंद्र सहरावत की टीम ने जुलाना का दौरा किया। लगभग एक माह पहले प्रशासनिक अमले ने कई वर्षों से किया गया जींद के राजा की गौहर पर अवैध कब्जा छुड़वाया था। कुछ दिनो के बाद फिर से उस जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। इसी मामले को लेकर एसडीएम ने राजा की गौहर का मुआयना किया।
बता दें कि 6 फरवरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए नायब तहसीलदार राकेश कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार, जुलाना थाना प्रभारी संदीप हुड्डा, सीआईडी से सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंधु नपा प्रशासन पुलिस बल जेसीबी के साथ जुलाना में नए बस स्टैंड के पास वार्ड नंबर एक में पहुंचे थे। यहां पर प्रशासनिक अमले ने वर्षों पहले अवैध कब्जे कर बनाए गए मकानों को ढहा दिया था।
जींद रियासत के राजा की जींद वाया जुलाना हुई चरखी-दादरी तक काफी लंबी गौहर है। जुलाना में नए बस स्टैंड के पास जींद के राजा की गौर पर वार्ड नंबर एक में रामभज, रमेश ओमप्रकाश ने अवैध कब्जा किया हुआ था। वहीं फिर से अवैध कब्जा हटाने के कुछ ही देर बार फिर से अवैध कब्जा कुछ लोगों द्वारा कर लिया गया था। इसी मामले को लेकर एसडीएम की टीम ने गौहर की पैमाइश करने के लिए जुलाना का दौरा किया।