पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुधीर ने तलवारबाजी में जीता कांस्य पदक

सुधीर ने तलवारबाजी में जीता कांस्य पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | राजकीयपीजी कॉलेज के तलवारबाज सुधीर ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फैंसिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इसके अलावा कॉलेज के ही छात्र रमेश खटकड़ को नॉर्थ जोन का बेस्ट स्कोरर घोषित किया गया है।

30 जनवरी से 2 फरवरी तक पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फैंसिंग चैंपियनशिप में कॉलेज के छात्र सुधीर ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें सुधीर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी सुधीर ने बताया कि उसका लक्ष्य आल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने का है। इसके लिए वे और ज्यादा मेहनत करेंगे।

इस मौके पर प्रिंसिपल डाॅ. वेदप्रकाश श्योराण ने बताया कि कालेज के ही एक अन्य छात्र रमेश खटकड़ ने भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर नॉर्थ जोन का बेस्ट स्कोरर बनने की उपलब्धि प्राप्त की है। कॉलेज के लिए यह गौरव का विषय है। इस मौके पर कॉलेज प्रोफेसर रणधीर सिंह, प्राध्यापक एमएस नैन, डाॅ. रजनीश बहल ने खिलाड़ियों की सरहाना की।