पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी विरोधी नीतियों पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन आज

कर्मचारी विरोधी नीतियों पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | हरियाणाकर्मचारी महासंघ प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा। राज्य कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार जिला कमेटी ने धरने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके संदर्भ में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक जन स्वास्थ्य विभाग परिसर यूनियन कार्यालय में सोमवार को हुई।

महासंघ के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता एवं जिला महासचिव विनोद शर्मा ने बताया कि महासंघ की प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के साथ पिछले 23 दिसंबर को बैठक हुई थी, उसमें कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए सरकार ने एक महीने का समय मांगा था, जिस पर अभी तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

महीनाबीता, समाधान वहीं

वित्तमंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वासन पर महीना बीत जाने के बावजूद अभी तक सरकार ने उनकी मांगों पर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया है। इसमें राज श्योराण, जिले सिंह किनाना, वित्त राजकुमार, सुशीला ढांडा, राजबाला शर्मा, राजेश, बलराज देशवाल, अजीत नेहरा, दयानंद शर्मा, जयबीर जुलानी, रामफल वर्मा, देवेंद्र खुंगा, टहल सिंह मौजूद रहे।