पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता की जहर के प्रभाव से मौत पति समेत 4 पर दहेज हत्या का केस

विवाहिता की जहर के प्रभाव से मौत पति समेत 4 पर दहेज हत्या का केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | ईक्कसगांव में विवाहिता की जहर के प्रभाव से सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर विवाहिता के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है। हिसार जिले के ढाणी कुम्हारन निवासी कृष्ण कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मीना 23 वर्षीय को ईक्कस निवासी उसके ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते थे। कृष्ण कुमार का आरोप है कि दहेज की डिमांड पूरी होने पर उसके ससुरालजनों ने उसकी बेटी की जहर देकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतका के पति मुकेश, सास, ससुर ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका मीना तीन वर्षीय बच्चे की मां भी थी।