पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो पलटने से व्यापारी की मौत

ऑटो पलटने से व्यापारी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | आसनगांव के समीप शनिवार सुबह ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

गांव बुडाना मुजफ्फरनगर यूपी निवासी रियासत कपड़ा का कारोबार करता था और भिवानी रोड गुप्ता काॅलोनी में मकान किराए पर लेकर रह रहा था। शनिवार को वह काॅलोनी के ही संजय का आॅटो किराए पर लेकर गांव आसन कपड़े की फेरी लगाने जा रहा था। गांव आसन के समीप चाबरी रोड मोड़ पर चालक संजय अपना नियंत्रण खो बैठा और आॅटो पलट गया। इसमें रियासत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक संजय घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी।

सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को सामान्य अस्पताल ले आयी। जांच अधिकारी सुलतान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।