पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकार पाने को शिक्षित हों महिलाएं : डॉ. स्मिता

अधिकार पाने को शिक्षित हों महिलाएं : डॉ. स्मिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | कमलामेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिला सशक्तीकरण विषय पर भाषण का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजयेंद्र सिंह ने की। इसमें मुख्य वक्ता प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय जींद से डॉ. स्मिता थीं।

उन्होंने कहा कि समाज में दहेज के मामले बढ़ रहे हैं। इन सभी को कम करने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। वो शिक्षा के माध्यम से ही अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। शिक्षित होकर ही वो आवाज उठा पाएंगी और समाज में हो रहे कुकृत्य पर रोक लगा पाएंगी। मैडम संतरो लांबा ने बताया कि लड़कियों को अपने विश्वास को जागृत करने की जरूरत है। लड़कियों को स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छात्राएं अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकती हैं। उसके साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। इस अवसर पर डॉ. जगदीश शर्मा राही, शीशपाल भी मौजूद रहे।