पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट करने के चार आरोपी पकड़े, एक युवक को जेल भेजा

मारपीट करने के चार आरोपी पकड़े, एक युवक को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरथाना पुलिस ने भिवानी रोड पर रास्ता रोककर मारपीट कर घायल करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने एक आरोपी सुखविंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आश्रम बस्ती निवासी कुलदीप ने 9 सितंबर को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत दिवस वह भिवानी रोड से गुजर रहा था। उसी दौरान शर्मा नगर निवासी हरदीप, विकास नगर निवासी लाडी, खेम नगर निवासी अमन, सुभाष नगर निवासी सुखविंद्र ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार अदालत में पेश किया, जहां से सुखविंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।