दो मोटरसाइकिल चोरी
जींद | वाहनचोरों ने अलग-अलग स्थानों से दो बाइकों को चोरी कर लिया। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव अहिरका निवासी जोगेंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह कार्यवश सामान्य अस्पताल में गया हुआ था। जब वह काम निपटाकर बाहर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। उधर, अर्बन एस्टेट निवासी ललितमोहन की बाइक शुक्रवार को सफीदों गेट से चोरी हो गया।