पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापिका से छीना पर्स

अध्यापिका से छीना पर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सेक्टर-9में शनिवार दोपहर बाद दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने निजी स्कूल अध्यापिका से झपटा मारकर पर्स छीन लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सेक्टर- 9 निवासी राकेश की प|ी बबीता पिल्लूखेड़ा स्थित निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। शनिवार दोपहर को ड्यूटी के बाद सफीदों रोड नाके से घर वापस लौट रही थीं। जब वह सर्कस ग्राउंड के निकट गली से गुजर रहीं थी। उसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने झपटा मारकर बबीता से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। बबीता द्वारा शोर मचाए जाने पर राहगीर घटना स्थल पर एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। बबीता ने बताया कि जिस समय वह बस से उतरीं तो उस समय बाइक सवार तीन युवक हैबतपुर रोड से पुलिस नाके की तरफ आये थे। वारदात की आशंका के चलते उसने अपना मंगलसूत्र पर्स में डाल लिया। जब वह अपने घर की तरफ लौट रही थी तो वही बाइक सवार तीनों युवक पीछे से आए और झपटा मारकर पर्स छीनकर ले गए। पर्स में सोने के मंगलसूत्र के अलावा लगभग 600 रुपए की नगदी तथा मोबाइल सेट था।