बंदी के पास से मिला सिम
जींद | जिलाकारागार में शुक्रवार देर शाम को जेल प्रशासन द्वारा बैरकों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान विचाराधीन बंदी गांव पिल्लूखेड़ा निवासी राहुल के पास से मोबाइल की सिम बरामद हुई। जिला कारागार के उपाधीक्षक सेवासिंह की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।