- Hindi News
- जाट आरक्षण संघर्ष के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जाट आरक्षण संघर्ष के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नरवाना. जाटआरक्षण की लड़ाई के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते जाटखाप प्रधान नफे सिंह नैन अन्य।
नरवाना | सर्वजाटमहापंचायत ने शनिवार को हरियल रेस्ट के प्रागंण में बैठक की। इसकी अध्यक्षता सर्वजातीय खाप के प्रधान नफे सिंह नैन ने की। इसमें जाट नेताओं ने जाट आरक्षण की लड़ाई में शहीद हुए संदीप, सुनील, विजय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सर्वजाट के प्रवक्ता सूबेसिंह समैण ने कहा कि यह दिन हर जाट के लिए महत्वपूर्ण है और हमें जाट आरक्षण की लड़ाई में इन लोगों के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए, क्योंकि यह जाट आरक्षण की जीत का प्रतीक है। सूबे सिंह समैण ने कहा कि सर्व जाट खाप एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना बल प्रस्तुत करेंगी।
उन्होंने कहा कि इससे पहले जींद में 28 सितंबर को सभी खापों की महापंचायत होगी, जिसमें जो भी निर्णय लिया जाएगा वह सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि जाट समाज का भी एक अलग वोट बैंक है, जिसे देखते हुए यह रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान में खाप पंचायतें अपने उम्मीदवार का प्रस्ताव भी रखेगी जिसका संपूर्ण जाट समाज प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति में यह पहली बार हो रहा है। इस मौके पर रघबीर दनौदा , टेकराम कंडेला, सत्यवान, सुरेंद्र, रंगीराम धमतान सहित सैकड़ों की संख्या में जाट खापों के लोग मौजूद रहे।