पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक जेई दो फोरमैन के सहारे चल रहा है नगूरां बिजली निगम

एक जेई दो फोरमैन के सहारे चल रहा है नगूरां बिजली निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल्द ही खाली पद के लिए ऑडर कर दिए जाएंगे : कादियान

^बिजलीनिगम नगूरां सब डिवीजन कार्यालय में जेई की कमी को लेकर जल्द ही जेई के आॅर्डर कर दिए जाएंगे और उसके बाद निगम कार्यालय में बिजली से संबंधित काम कराने आने वाले उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। विकासकादियान, एक्सईनबिजली निगम जींद

^बिजली निगम सब डिवीजन कार्यालय में जेई फोरमैन के रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया हुआ है। कर्मचारियों की कमी से परेशानी होना स्वभाविक है। -अजीत सिंह, एसडीओबिजली निगम सब डिवीजन नगूरां

बता दें कि नगूरां सबडिवीजन बिजली निगम में जेई की कुल तीन पोस्ट हैं, जबकि फोरमैन की यहां पर कुल आठ पोस्ट हैं।

बंसी पटवा | अलेवा

नगूरांबिजली निगम सब डिवीजन कार्यालय में जेई फोरमैन की कमी के कारण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। कार्यालय में जेई फोरमैन की नियुक्ति कराने को लेकर बिजली निगम के कर्मचारियों के अलावा उपभोक्ताओं ने भी कई बार निगम के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी खाली पदों को नहीं भरा गया।

बिजली उपभोक्ता रमेश कुमार, अशोक कुमार, राममेहर सिंह, संदीप, राजकरण, सतीश कुमार, दिलबाग सिंह, किताब सिंह रामदिया ने बताया कि बिजली निगम सब डिवीजन नगूरां कार्यालय में फोरमैन के छह पद जेई के दो पद रिक्त होने के कारण उन्हें ट्रांसफार्मर निकलवाने से लेकर एस्टीमेट तक के लिए धक्के खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। निगम कार्यालय में कर्मचारियों की कमी को लेकर कई बार यूनियनों द्वारा धरने प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं, लेकिन फिलहाल भी निगम को कर्मचारियों की कमी से जूझना पड़ रहा है।