- Hindi News
- शूटिंग में उतम मनप्रीत ने लगाया सही निशाना
शूटिंग में उतम मनप्रीत ने लगाया सही निशाना
जींद. जीडीगोयंका स्कूल में शुटिगं प्रतियोगिता में भाग लेते विधार्थी।
भास्कर न्यूज | जींद
जीडीगोयंका स्कूल के खिलाड़ी उत्तम और मनप्रीत द्वारा कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित की गई इंटर स्कूल गन शूटिंग स्टेट लेवल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप टूर्नामेंट में अपने लिए जगह बनाई।
दोनों खिलाड़ियों का चयन नेशनल इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ। नेशनल इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 10 से 16 सितंबर के बीच डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
स्कूल के तीन खिलाड़ियों उत्तम, मनप्रीत, युवराज द्वारा लाडवा में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें से दो खिलाड़ियों ने अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन का परिचय देकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। उपरोक्त खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय जीडी गोयंका स्कूल में दिए जाने वाले शूटिंग प्रशिक्षण को जाता है।
जीडी गोयंका स्कूल जींद जिले का एकमात्र ऐसा स्कूल है, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट, लान टेनिस, गन शूटिंग, फेंसिंग, टीटी क्रिकेट आदि विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाता है।