पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर के पोकरी खेड़ी से उपकरण चोरी

ट्रांसफार्मर के पोकरी खेड़ी से उपकरण चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | ट्रांसफार्मरचोर गिरोह ने गांव पोकरी खेड़ी से ट्रांसफार्मर के कीमती उपकरण को चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

बिजली निगम के एसडीओ आशुतोष ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निगम ने योजना के तहत गांव पोकरी खेड़ी में १६ केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। बीती रात चोरों ने ट्रांसफार्मर से कीमती क्वायल तथा अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिया। घटना का उस समय पता चला जब ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर खुला हुआ था और उससे कीमती उपकरण चोरी थे। सदर थाना पुलिस ने एसडीओ आशुतोष की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।