पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेड यूनियनों ने की केंद्र सरकार की आलोचना

ट्रेड यूनियनों ने की केंद्र सरकार की आलोचना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशविदेश के बड़े बड़े पूंजीपतियों के दबाव में श्रम कानूनों में किए गए बदलाव पर ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। शनिवार को राज्य प्रधान जंग बहादुर यादव ने कहा कि मजदूरों को गुलामी के हालत में बदलने वाले मजदूर विरोधी बदलावों को सहन नहीं किया जाएगा।

मजदूर वर्ग ने अंग्रेजी साम्राज्य से भारी कुर्बानियों संघर्ष के द्वारा जो अधिकार हासिल किए थे, उनकी रक्षा की जाएगी, इसलिए सभी ट्रेड यूनियनें 15 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन करके राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान करेंगी। सीटू के राज्य महासचिव का. सतबीर सिंह ने प्रस्ताव पारित कर सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन 7400 रुपये करने के राज्य सरकार के कदम की आलोचना की उन्होंने 15000 रुपये न्यूनतम वेतन करने की मांग की। इस अवसर पर शिव कुमार दांगी, एसडी त्यागी, आरडी यादव, सतवीर सिंह, हरिप्रकाश, सतवीर सिंह, रमेश चंद्र, जयभगवान, सुभाष तिवारी आदि मौजूद थे।