- Hindi News
- विद्यार्थियों को दी यूनाइट टू इंपेक्ट विषय की ट्रेनिंग
विद्यार्थियों को दी यूनाइट टू इंपेक्ट विषय की ट्रेनिंग
जेसीआईजींद क्लासिक द्वारा विभिन्न कॉलेजों से आए छात्रों एवं छात्राओं को \\\'यूनाइट टू पैक्टÓ विषय पर ट्रेनिंग दी गयी। इसमें 40 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
इस मौके पर ट्रेनर रमेश सिंगला ने कहा की हम सब एक-एक अच्छी सोच यदि मिल जाए एवं हम सब मिलकर काम करे तो अपने आपको, परिवार को, समाज को, देश को एक सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं। सर्वप्रथम हमें अपने मन से नकारात्मक विचारों का निकालना होगा, जिस दिन हम इन को नियंत्रित कर लेंगे, उस दिन हम जीवन के हर सुख का आनंद ले पाएंगे।
जेसीआई जींद क्लासिक के अध्यक्ष एकता अरोड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम जेसी सप्ताह के तहत करवाया गया। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रवि अरोड़ा थे। इस अवसर पर सुमित माटा, संजय सिंह, सुनील अरोड़ा, नीलम सिंह, नीरज नागपाल, सपना, राज एवं आरूषी कथुरिया आदि उपस्थित थे।