शहीद भगत सिंह जयंती पर दौड़ स्पर्धा
जींद | शहीदभगत सिंह स्पोर्टस क्लब के प्रधान रौनक हुड्डा ने कहा कि युवाओं का खेल के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए क्लब खेलकूद गतिविधियां कराएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हुड्डा शनिवार को बुलबुल रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 27 सितंबर को शहीद भगत सिंह जयंती पर अर्जुन स्टेडियम में लड़के लड़कियों की रेस की प्रतियोगिता करवाई जाएगी, जिसमें लड़के लड़कियों की 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर 1600 मीटर की रेस करवाई जाएगी। प्रत्येक प्रतियोगिता में इनामी राशी प्रथम इनाम 11000 रुपये दूसरा इनाम 5100 रुपये तीसरा इनाम 3100 रुपये दिया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन सचिन बड़ाला, मंदीप सिंह, नवदीप, कपिल, संदीप, विनय, अजय, सुमित दलाल, पीडी शर्मा, रणवीर आदि मौजूद थे।